महादेव का निर्माण | समस्त नदियों के बूंदों का संचय बिन्दु सागर सरोवर | Lingaraj Temple | Bhakti Dham
Description
महादेव का निर्माण समस्त नदियों के बूंदों का संचय "बिन्दु सागर सरोवर" | Lingaraj Temple | Bhakti Dham
#shemaroobhaktidham #bindusagar #lingarajtemple #shiv
उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में बिन्दु सागर झील, यहां की अन्य झीलों से काफी बड़ी और खूबसूरत है। लिंगराज मंदिर के उत्तर में स्थित चारों ओर पत्थरों के घेरे में 1,300 फुट लम्बी व 700 फुट चौड़ी यह झील भुवनेश्वर की सबसे बड़ी झील है। कहा जाता है कि इस झील के चारों ओर कभी 7,000 मंदिर थे। 500 मंदिरों के भग्नावशेष तो आज भी पाये जाते हैं। इन मंदिरों का निर्माण आठवीं शताब्दी से लेकर 13 वीं सदी के दौरान हुआ था। लगभग बारह मंदिर जिनमें प्रमुख रूप से लिंगराज का मंदिर तो आज भी श्रद्धालुओं को आत्म विभोर कर देता है। जनश्रुति है कि बिन्दु सागर झील में भारत की सभी पावन नदियों, झीलों, कुंडों और सरोवरों का पवित्र जल मिश्रित है। अतः इस झील में स्नान करने से जीवन के सभी पाप धुल जाते हैं। झील के मध्य में एक द्वीप है जहां प्रतिवर्ष लिंगराज की प्रतिमा को मंदिर से लाकर यहां भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है।
For more Devotional Videos, Temple Darshan SUBSCRIBE to
SHEMAROO BHAKTIDHAM: https://bit.ly/2I4zlyd