माँ बगलामुखी आरती | Baglamukhi Mata Aarti | Sohini Mishra | Ashadha Gupt Navratri
Description
🙏 माँ बगलामुखी आरती | Baglamukhi Mata Aarti | Sohini Mishra 🙏
माँ बगलामुखी देवी को समर्पित यह दिव्य आरती भक्तों के लिए श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत अनुभव प्रदान करती है। माँ बगलामुखी दस महाविद्याओं में से एक मानी जाती हैं और उनकी आराधना से भक्तों को आत्मबल, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने की मान्यता है।
इस मधुर "माँ बगलामुखी आरती" को अपनी भक्ति में शामिल करें और माँ पीताम्बरा बगलामुखी देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें। यह पावन आरती विशेष रूप से गुप्त नवरात्रि, नवरात्रि पर्व और देवी उपासना के अवसर पर सुनना शुभ माना जाता है।
Track - Baglamukhi Mata Aarti
Album - Baglamukhi Mata Aarti
Singer - Sohini Mishra
Rhythm :- Shreedhara Chari, Shashi Kant Sharma, Sharafat Hussain
Guitar & Programming :- Raju Rao
Label - Times Music Spiritual
Video Supervision: - Chetan Garud Productions Studios LLP
Video Edit & VFX: - Chetan Garud Productions Studios LLP
🙏 माँ बगलामुखी देवी सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें।
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 📲 | Subscribe 🔔 जरूर करें।
जय माँ बगलामुखी 🙏🌺
#BaglamukhiMataAarti #MaaBaglamukhi #BaglamukhiDevi #BaglamukhiBhajan #DeviAarti #MataRaniBhajan #GuptNavratri #GuptNavratri2026 #GuptNavratriSpecial #NavratriBhajan #DurgaBhajan #DeviBhakti
Lyrics :
जय जय जय बगलामुखी माता,
आरती उतारें मैया तुम्हारी॥
पीत वसन तन पर तव सोहै,
कुण्डल की छवि है अति न्यारी॥
कर-कमलों में मुद्गर धारै,
स्तुति करहिं सकल नर-नारी॥
जय जय जय बगलामुखी माता,
आरती उतारें मैया तुम्हारी॥
चम्पक माल गले लहरावे,
सुर नर मुनि जय जयति उचारी॥
त्रिविध ताप मिटते सब जनके,
भक्ति तव अति है सुखकारी॥
जय जय जय बगलामुखी माता,
आरती उतारें मैया तुम्हारी॥
पालत हरत सृजत तुम जगको,
सब जीवन की हो रखवारी॥
मोह निशा में भ्रमत सकल जन,
करहु हृदय में तुम उजियारी॥
जय जय जय बगलामुखी माता,
आरती उतारें मैया तुम्हारी॥
तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु,
अम्बे तुम ही हो असुरारी॥
संतन को सुख देत सदा ही,
सब जन की तुम प्राणन प्यारी॥
जय जय जय बगलामुखी माता,
आरती उतारें मैया तुम्हारी॥
तव चरणन जो ध्यान लगावै,
ताको हो तुम भव-भय हारी॥
प्रेम सहित जो करहिं आरती,
ते नर मोक्ष के हों अधिकारी॥
जय जय जय बगलामुखी माता,
आरती उतारें मैया तुम्हारी॥
बगलामुखी की आरती, पढ़े सुने जो कोय।
विनती कुलपति मिश्र की, सुख-सम्पत्ति सब होय॥
अपने दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए सब्सक्राइब कीजिये और अपने मित्र परिवार के साथ शेर कीजिये : -
🔔 Subscribe NOW: https://www.youtube.com/channel/UCjfW4jHN6-7Z_8c-AiYfSqg?sub_confirmation=1
Follow Us On -
Facebook : https://www.facebook.com/ShemarooBhakti
Twitter : https://twitter.com/ShemarooBhakti
Instagram : https://www.instagram.com/shemaroobhakti
Whatsapp : https://bit.ly/ShemarooBhaktiWhatsappChannel