जगत के रंग क्या देखूं | कृष्ण भजन | Jagat Ke Rang Kya Dekhu Tera Deedar Kafi Hai | Krishna Bhajan
Description
जगत के रंग क्या देखूं | कृष्ण भजन | Jagat Ke Rang Kya Dekhu Tera Deedar Kafi Hai | Krishna Bhajan
Song - Jagat Ke Rang Kya Dekhoon Tera Deedar Kafi Hai
Singer - Manoj Mishra
Music Director - Wasudeo Borekar
Lyrics - Traditional
Language - Hindi
#krishnabhajan #krishnabhakti #bhaktisongshindi
जगत के रंग क्या देखूं, तेरा दीदार काफी है ।
क्यों भटकूँ गैरों के दर पे, तेरा दरबार काफी है ॥
नहीं चाहिए ये दुनियां के, निराले रंग ढंग मुझको,
निराले रंग ढंग मुझको । चली जाऊँ मैं वृंदावन,
तेरा श्रृंगार काफी है॥ जगत के रंग क्या देखूं...॥
जगत के साज बाजों से, हुए हैं कान अब बहरे,
हुए हैं कान अब बहरे । कहाँ जाके सुनूँ बंशी,
मधुर वो तान काफी है ॥ ॥जगत के रंग क्या देखूं...॥
जगत के रिश्तेदारों ने, बिछाया जाल माया का
बिछाया जाल माया का । तेरे भक्तों से हो प्रीति,
श्याम परिवार काफी है ॥ जगत के रंग क्या देखूं...॥
जगत की झूटी रौनक से, हैं आँखें भर गयी मेरी
हैं आँखें भर गयी मेरी । चले आओ मेरे मोहन,
दरश की प्यास काफी है ॥ जगत के रंग क्या देखूं...॥
जगत के रंग क्या देखूं, तेरा दीदार काफी है ।
क्यों भटकूँ गैरों के दर पे, तेरा दरबार काफी है ॥
🔔 SUBSCRIBE NOW:
https://www.youtube.com/@HareKrishnaBhaktiRas