केदारनाथ मंदिर के महत्वपूर्ण स्थल | प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ध्यान किया | Bhakti Dham

Duration: 6:09

Description

केदारनाथ मंदिर के महत्वपूर्ण स्थल | प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ध्यान किया | Bhakti Dham

#sawan2023 #shemaroobhaktidham #kedarnathdham #kedarnath

केदारनाथ मंदिर के पास अन्य पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Kedarnath Near Kedarnath Temple
1.वासुकी ताल
2.सोनप्रयाग
3.त्रियुगी नारायण मंदिर
4.भैरवनाथ मंदिर
5.आदिगुरु शंकराचार्य समाधि
6.चोराबाडी झील
7.चंद्रशिला
8.गौरीकुंड
9.रूद्र गुफा

केदारनाथ मंदिर यात्रा का सबसे सही समय? – Best time to visit Kedarnath Temple?
केदारनाथ मंदिर मई के पहले सप्ताह में खुलता है और नवंबर के पहले सप्ताह में कपाट बंद कर दिए जाते हैं इसलिए आपको इन्हीं महीनों के बीच में दर्शन के लिए आना चाहिए। यह समय सबसे उचित रहता है। केदारनाथ मंदिर में ज्यादातर श्रद्धालु मई और जून के महीने में आते हैं क्योंकि इन महीनों में यहां पर वर्षा ना के बराबर होती हैं क्योंकि पहाड़ी इलाके में वर्षा एक बड़ी समस्या बन जाती है।

मई से जून के महीनों में गर्मियों की छुट्टियां भी होती हैं इसलिए आप जून के महीने में केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं। केदारनाथ नामक फिल्म का एक महत्वपूर्ण डायलॉग है कि “हम भी आएंगे केदारनाथ दर्शन के लिए, सुना है यहां पर स्वर्ग से हवाएं आती हैं”।


केदारनाथ मंदिर कैसे पहुंचे? – How To Reach Kedarnath Temple In Hindi
केदारनाथ जाने के लिए आप अपनी सुविधा अनुसार रेल मार्ग सड़क मार्ग या हवाई मार्ग का उपयोग कर सकते है।

सड़क मार्ग द्वारा केदारनाथ मंदिर कैसे पहुंचे? – How To Reach Kedarnath Temple By Road In Hindi
केदारनाथ मंदिर जाने के लिए आप सबसे पहले दिल्ली से हरिद्वार की यात्रा कीजिए। अगर आप आसपास के इलाकों में रहते हैं तो आप हरिद्वार में आ जाइए। यह सफर 230 किलोमीटर का रहेगा। हरिद्वार से आपको आगे रुद्रप्रयाग आ जाना है, हरिद्वार से रुद्रप्रयाग का सफर 165 किलोमीटर का है।

रुद्रप्रयाग से आपको गौरीकुंड की यात्रा करनी है। गौरीकुंड में ही केदारनाथ मंदिर स्थित है। यह यात्रा 75 किलोमीटर की होती है और इस यात्रा में आप पैदल जा सकते हैं या टट्टू की सहायता ले सकते हैं। आप शाम की यात्रा में केदारनाथ पहुंच सकते हैं और शाम की आरती में शामिल हो सकते हैं। रात्रि को यहां पर रुकने के लिए आपको बहुत से स्थल मिल जाएंगे।

रेल मार्ग द्वारा केदारनाथ मंदिर कैसे पहुंचे? – How To Reach Kedarnath Temple By Tran In Hindi
हरिद्वार रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तथा देहरादून और कोटद्वार रेलवे स्टेशन यहां के सबसे पास के रेलवे स्टेशन है। जिसमें से हरिद्वार रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है उससे आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा केदारनाथ मंदिर कैसे पहुंचे? – How To Reach Kedarnath Temple By Flight In Hindi
यदि आप यहां जाने के लिए हवाई जहाज का उपयोग करना चाहते हैं तो बता दें कि केदारनाथ के सबसे निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट हवाई अड्डा है जो केदारनाथ से लगभग 239 किलोमीटर दूर है तथा ऋषिकेश से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है। केदारनाथ की यात्रा के लिए आप अपनी सुविधा अनुसार मार्ग का चयन कर सकते हैं। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट और ट्रेन की टिकट बुक कर सकते है।

केदारनाथ में कहाँ रुके? – Where to stay in Kedarnath In Hindi
केदारनाथ में केदारनाथ मंदिर के आसपास किफायती होटल और गेस्ट हाउस मौजूद है। जिनमे बाबा केदार कैंप हाउस (किराया लगभग 300 से 400), पंजाब सिंध आवास (किराया लगभग 500-1000), GMVN (गढ़वाल मंडल विकास निगम) कॉटेज (किराया लगभग 300-500) और केदार वैली रिजॉर्ट (किराया लगभग 800-1500) जैसे फेमस और एक साफ-सुथरे स्थान है।

केदारनाथ धाम में दर्शन करने का समय क्या है?
सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक केदारनाथ धाम में दर्शन किए जा सकते है।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?
केदारनाथ में प्रति व्यक्ति का हेलीकॉप्टर का राउंड ट्रिप किराया 6500 से 8000 रुपए और वन-वे किराया लगभग 3000 से 3500 रुपए है।

गौरीकुंड से केदारनाथ की चढ़ाई कितनी है?
गौरीकुंड से केदारनाथ की चढ़ाई का पक्का पैदल मार्ग 14 किमी लंबा है। ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून इत्यादि से गौरीकुण्ड अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

केदारनाथ में बर्फ कौन से महीने में गिरती है?
केदारनाथ धाम में बर्फबारी आम बात है।12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने की यहां गर्मी के महीनों में भी बर्फ गिरती है।

ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे पहुंचे?
ऋषिकेश से केदारनाथ पहुंचने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हेलीकाप्टर सेवा है। लेकिन यदि आप सड़क मार्ग से जाना चाहते है तो आपको केदारनाथ के लिए ऋषिकेश से बस, टैक्सी आदि आसानी से उपलभ्ध हो जाती है।

केदारनाथ की चढ़ाई कितने किलोमीटर की है?
अगर आप केदारनाथ की चढ़ाई पैदल करना चाहते है तो आप सुबह 8 बजे से गौरीकुंड से 16 किलोमीटर चढ़ाई शुरू करके केदारनाथ शाम तक पहुंच सकते हैं।

केदारनाथ इतना प्रसिद्ध क्यों है?
भगवान शंकर को समर्पित और चार धाम में प्रमुख केदारनाथ मंदिर के साथ साथ बर्फ से ढकी पहाड़ी और हिमालय की अद्भुत सुंदरता के लिए केदारनाथ इतना प्रसिद्ध है।

हरिद्वार से केदारनाथ कैसे जाया जाता है?
आप सड़क मार्ग से जाना चाहते है तो आपको हरिद्वार से केदारनाथ के लिए बस, टैक्सी आदि आसानी से उपलभ्ध हो जाती है। लेकिन केदारनाथ से लगभग 16 किलोमीटर पहले गौरीकुंड तक ही गाड़िया जा सकती है।

श्री केदारनाथ धाम मंदिर दर्शन के लिए कब खोला जाता हैं?
अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ धाम मंदिर दर्शन के लिए खोला जाता हैं।

श्री केदारनाथ धाम मंदिर कहाँ स्थित है?
चार धामों में प्रमुख केदारनाथ धाम मंदिर देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है।"

For more Devotional Videos, Temple Darshan SUBSCRIBE to
SHEMAROO BHAKTIDHAM: https://bit.ly/2I4zlyd

Tags

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पुनर्विकास आस्था पथ पर चलेंगे पीएम मोदी केदारनाथ धाम पीएम मोदी का बद्रीनाथ दौरा केदारनाथ ध्यान गुफा प्रधानमंत्री मियां मांशा बद्रीनाथ धाम चार धाम यात्रा pm narendra modi best place to visit in kedarnath kedarnath yatra how to visit kedarnath places to visit kedarnath kedarnath ki kahani modi kedarnath modi meditation modi meditating in cave shemaroo bhakti dham केदारनाथ मंदिर के महत्वपूर्ण स्थल