अर्गला स्तोत्रम् | Argala Stotram | माँ दुर्गा का शक्तिशाली स्तोत्र | Anuradha Paudwal
Description
🙏 अर्गला स्तोत्रम् | Argala Stotram 🙏
माँ आदिशक्ति दुर्गा की आराधना में अत्यंत महत्वपूर्ण अर्गला स्तोत्रम् देवी महात्म्य (दुर्गा सप्तशती) का एक पवित्र और शक्तिशाली स्तोत्र है। यह स्तोत्र देवी की कृपा, संरक्षण, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने के लिए श्रद्धापूर्वक पाठ किया जाता है।
सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती का यह दिव्य पाठ सुप्रसिद्ध भजन गायिका Anuradha Paudwal की मधुर एवं भक्तिमय आवाज़ में प्रस्तुत किया गया है। Shri Ram Dixit द्वारा रचित संगीत इस स्तोत्र की आध्यात्मिक ऊर्जा को और अधिक प्रभावशाली बनाता है।
अर्गला स्तोत्रम् का नियमित श्रवण और पाठ भक्तों को माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने, जीवन की बाधाओं को दूर करने तथा आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक माना जाता है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा तथा दैनिक साधना के लिए यह स्तोत्र विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
Track – Argala Stotram
Album - Sampoorna Durga Saptashati
Singer - Anuradha Paudwal
Composer - Shri Ram Dixit
Label - Times Music Spiritual
Video Supervision: - Chetan Garud Productions Studios LLP
Video Edit & VFX: - Chetan Garud Productions Studios LLP
#ArgalaStotram #अर्गलास्तोत्रम् #DurgaSaptashati #AnuradhaPaudwal #MaaDurga #DurgaStotram #DeviMahatmya #DurgaBhakti #NavratriSpecial #JaiMataDi
Lyrics :
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री तुमको नमस्कार मेरा॥ जय हो देवी चामुंडे, जय हो पीड़ा हारिणी। कालरात्रि जय सर्वगते तुमको नमस्कार मेरा॥
मधुकैटभ को मारने वाली, ब्रह्मा की वरदाता नमो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, काम क्रोध अरि नाश करो॥
महिषासुर वध करने वाली, भक्तों की सुख दाता हो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
रक्तबीज की नाशनहारी, चण्ड-मुण्ड की घाती हो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
शुम्भ निशुम्भ धूम्रलोचन का, मर्दन करने वाली हो। ज्ञान विजय यश दे दो मैया, ज्ञान विजय यश दे दो॥
सब करते वंदना तुम्हारी, सुख सौभाग्य की दाता हो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
अगम अगोचर रूप तुम्हारा, सकल शत्रु कुल घाती हो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
रोग नाशिनी चण्डिके देवी, भक्तों का कल्याण करो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
भक्ति भाव से आए शरण जो, तुम उसके दुख हरती हो। ज्ञान विजय यश दे दो मैया, ज्ञान विजय यश दे दो॥
भजन करे जो नित्य तुम्हारा, आधि व्याधि तुम हरती हो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
हैं अनन्य जो भक्त तुम्हारे, तुम आरोग्य प्रदान करो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
हे मां मुझसे द्वेष रखे जो, उनके बल का नाश करो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
देवी मेरा कल्याण करो तुम, उत्तम सुफल प्रदान करो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
सुर और असुर सभी चरणों पर, घिसें मुकुट की मणियों को। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
विद्या दात्री यश की दाता, लक्ष्मी दाता मां तुम हो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
दर्प दलन दैत्यों का करती, अभय दान शरणागत को। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
चतुर्भुजी परमेश्वरी देवी, ब्रह्मा द्वारा वन्दित हो। ज्ञान विजय यश दे दो मुझको, ज्ञान विजय यश दे दो॥
श्री विष्णु भगवान निरन्तर, ध्यान तुम्हारा धरते हैं। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
पिता हिमालय महादेव पति, अतुल प्रशंसा करते हैं। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
इन्द्र शची पति के द्वारा तुम, पूजित होने वाली हो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
महा प्रचण्ड भुजाओं वाले, दैत्यों का मद चूर करो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
देवी अम्बिके भक्त जनों को, अति आनन्द प्रदान करो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
देवी अम्बिके भक्त जनों को, अति आनन्द प्रदान करो। ज्ञान विजय यश दे दो माता, ज्ञान विजय यश दे दो॥
✨ माँ दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, सफलता और समृद्धि का वास हो।
यदि आपको यह प्रस्तुति पसंद आए तो:
👍 Like करें
🔁 Share करें
💬 Comment में लिखें: "जय माता दी"
🔔 अधिक भक्ति संगीत और स्तोत्रों के लिए Subscribe करें
Subscribe for Anuradha Paudwal & Suresh Wadkar Bhakti Songs - https://www.youtube.com/channel/UCG3BYQcg7cDzQXYHlQ9DZcQ/
Top Anuradha Paudwal Bhakti Songs
Om Jai Laxmi Mata - https://youtu.be/uEC1awHXobk
Shri Ganesh Amritwani - https://youtu.be/unx6SQ1XZkE
𝐇𝐚𝐧𝐮𝐦𝐚𝐧 𝐉𝐢 𝐊𝐢 𝐀𝐚𝐫𝐭𝐢 - https://youtu.be/oMKnnSkrZpk
Shiv Amritwani - https://youtu.be/gS8AuzY7NUI
𝐒𝐚𝐢 𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐯𝐚𝐧𝐢 - https://youtu.be/3h84qgn_TeI
Follow Us On -
Facebook : https://www.facebook.com/ShemarooBhakti
Twitter : https://twitter.com/ShemarooBhakti
Instagram : https://www.instagram.com/shemaroobhakti
Whatsapp : https://whatsapp.com/channel/0029VaAErjH0rGiQYIXWqc18