Shree Krishna Chalisa | Janmashtami Special | श्री कृष्ण चालीसा | Krishna Bhajan | Krishna Chalisa
Description
Shree Krishna Chalisa | Janmashtami Special | श्री कृष्ण चालीसा | Krishna Bhajan | Krishna Chalisa
✨ Shree Krishna Chalisa – एक भक्तिपूर्ण भजन जो भगवान श्री कृष्ण के दिव्य गुणों और लीलाओं का वर्णन करता है।
इस पावन जन्माष्टमी के अवसर पर, आइए हम सब मिलकर प्रेम, भक्ति और श्रद्धा के साथ कृष्ण नाम का स्मरण करें।
भगवान श्रीकृष्ण के इस चालीसा पाठ से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आनंद का वास होता है।
🙏 जय श्री कृष्ण 🙏
Happy Janmashtami 2025 🌼
Title :- Shri Krishna Chalisa
Music Director :- Ashwani Kumar
Singer :- Kumar Vishu
Video :- Abhi Visuals
सब्सक्राइब कीजिये और अपने मित्र परिवार के साथ शेर कीजिये
https://www.youtube.com/channel/UC9G-tEQKL09L9hpaM5cVM0w/
Lyrics
जय यदुनंदन जय जगवंदन।
जय वसुदेव देवकी नन्दन॥
जय यशोदा सुत नन्द दुलारे।
जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥
जय नट नागर नाथ नथैया ।
कृष्ण कन्हैया धेनु चरैयाँ॥
पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो।
आओ दीनन कष्ट निहारो॥
बंशी मधुर अधर धरि टेरी।
होवे पूर्ण विनय यह मेरी॥
आओ हरि पुनि माखन चाखो।
आज लाज भारत की राखो॥
गोल कपोल तिबुक अरुणारे।
मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥
रंजीत राजिव नयन विशाला।
मोर मुकुट वैजन्तीमाला॥
कुंडल श्रवण पीत पट आछे।
कटि किंकणी काछन काछे॥
नील जलज सुन्दर तनु सोहे।
छबि लखि सुर नर मुनि मन मोहे॥
मस्तक तिलक अलक घुंघराले।
आओ कृष्ण बांसुरी वाले॥
करि पय पान पूतनहि तार्यो।
अका बका कागासुर मार्यो॥
मधुवन जलत अग्नि जब ज्वाला।
भय शीतल लखितहिं नंदलाला॥
सुरपति जब ब्रज चढ़्यो रिसाई।
मूसर धार वारि वर्षाई॥
लगत लगत व्रज चहन बहायो।
गोवर्धन नख धारि बचायो॥
लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई।
मुख महं चौदह भुवन दिखाई॥
दुष्ट कंस अति उधम मचायो॥
कोटि कमल जब फूल मंगायो॥
नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें।
चरण चिह्न दै निर्भय कीन्हें॥
करि गोपिन संग रास विलासा।
सबकी पूरण करी अभिलाषा॥
केतिक महा असुर संहार्यो।
कंसहि केस पकड़ि दै मार्यो॥
मात-पिता की बन्दि छुड़ाई।
उग्रसेन कहं राज दिलाई॥
महि से मृतक छहों सुत लायो।
मातु देवकी शोक मिटायो॥
भौमासुर मुर दैत्य संहारी।
लाये षट दश सहसकुमारी॥
दै भीमहिं तृण चीर सहारा।
जरासंध राक्षस कह मारा॥
असुर बकासुर आदिक मार्यो।
भक्तन के तब कष्ट निवार्यो॥
दीन सुदामा के दु:ख टार्यो।
तंदुल तीन मूठि मुख डार्यो॥
प्रेम के साग विदुर घर मांगे।
दुर्योधन के मेवा त्यागे॥
लखी प्रेम की महिमा भारी।
ऐसे श्याम दीन हितकारी॥
मारथ के पारथ रथ हांके।
लिये चक्र कर नहिं बल थाके॥
निज गीता के ज्ञान सुनाए।
भक्तन हृदय सुधा वर्षाए॥
मीरा थी ऐसी मतवाली।
विष पी गई बजाके ताली॥
राणा भेजा सांप पिटारी।
शालीग्राम बने बनवारी॥
निज माया तुम विधिहिं दिखायो।
उर ते संशय सकल मिटायो॥
तब शत निन्दा करि तत्काला।
जीवन मुक्त भयो शिशुपाला॥
जबहिं द्रौपदी टेर लगाई।
दीनानाथ लाज अब जाई॥
तुरतहि वसन बने नंदलाला।
बढ़े चीर भै अरि मुंह काला॥
अस अनाथ के नाथ कन्हैया।
डूबत भंवर बचावत नैया ॥
सुन्दरदास आस उर धारी।
दया दृष्टि कीजै बनवारी॥
नाथ सकल मम कुमति निवारो।
क्षमहु बेगि अपराध हमारो॥
खोलो पट अब दर्शन दीजै।
बोलो कृष्ण कन्हैया की जय॥
यह चालीसा कृष्ण का पाठ करै उर धारि।
अष्ट सिद्धि नवनिधि फल लहै पदारथ चारि॥
Madhur Bhajan Kirtan_मधुर भजन कीर्तन
https://youtube.com/playlist?list=PLKxQ6MDLDRiRJ3hSo-YL8RKZYC7ogMibT
Mantra Shakti_मंत्र शक्ति
https://youtube.com/playlist?list=PLKxQ6MDLDRiSYHuNt58wKu2MAV5TslmbO
Amritvani_संपूर्ण अमृतवाणी
https://youtube.com/playlist?list=PLKxQ6MDLDRiSxVvNS_gYQDDt6Zx2AkcHY
Aarti Sangrah_आरती संग्रह ( संपूर्ण आरती )
https://youtube.com/playlist?list=PLKxQ6MDLDRiS-Y_F5CUSlliuCiCTjiIbm
Popular Bhajans_संपूर्ण भक्ति आनंद
https://youtube.com/playlist?list=PLKxQ6MDLDRiQxTtdAWCAXk_jPuBLKd3V3
Chalisa Sangrah_चालीसा संग्रह
https://youtube.com/playlist?list=PLKxQ6MDLDRiQkv7ohVtJRsPflfeC7PAS9
Prabhu Naam Dhun_प्रभु नाम जपो
https://youtube.com/playlist?list=PLKxQ6MDLDRiQTZcN8RxK5mHYS_Wtsdcwe
#ShreeKrishnaChalisa #KrishnaBhajan #KrishnaChalisa #Janmashtami #JanmashtamiSpecial #ShreeKrishna #KrishnaBhakti #Krishna #Bhajan #KrishnaSongs #BhaktiGeet #KrishnaJanmashtami #RadheKrishna #Bhakti #KrishnaDevotionalSongs #ShriKrishnaChalisa