Ram Raksha Stotra | श्री राम रक्षा स्तोत्र सम्पूर्ण | रोज़ाना पाठ करने से मनुष्य भय रहित हो जाता है।
Description
Ram Raksha Stotra | श्री राम रक्षा स्तोत्र सम्पूर्ण | रोज़ाना पाठ करने से मनुष्य भय रहित हो जाता है।
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करने से क्या होता है?
राम रक्षा स्त्रोत का पाठ जातक की सभी तरह की विपत्तियों से रक्षा करता है। इसका पाठ करने से मनुष्य भय रहित हो जाता है। इसके नित्य पाठ से कष्ट दूर होते हैं। जो इसका रोज़ाना पाठ करता है वह दीर्घायु, सुखी, संततिवान, विजयी और विनयसंपन्न होता है।
रामरक्षा पाठ क्या है?
श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ
मान्यता है कि इस स्तोत्र का पाठ करने वालों का श्रीराम द्वारा रक्षण होता है। मान्यता है कि भगवान शंकर ने बुधकौशिक ऋषि को स्वप्न में दर्शन देकर, उन्हें रामरक्षा सुनाई और प्रात:काल उठने पर उन्होंने वह लिख ली। यह स्तोत्र संस्कृत भाषा में है ।
रामरक्षा स्तोत्र सिद्ध कैसे करें?
राम रक्षा मन्त्र को ११ बार पढ़ें और इस दौरान आपको अपनी उँगलियों से सरसों के दानों को कटोरी में घुमाते रहना है. ध्यान रहे कि आप किसी आसन पर बैठे हों और राम रक्षा यंत्र आपके सम्मुख हो या फिर श्री राम कि प्रतिमा या फोटो आपके आगे होनी चाहिए जिसे देखते हुए आपको मन्त्र पढ़ना है