Durga Amritwani | जय माँ दुर्गा | Maa Durga Bhajan | Shailendra Bhartti
Description
🙏 जय माँ दुर्गा 🙏
Presenting the divine and powerful “Durga Amritwani” in the soulful voice of Shailendra Bhartti, with beautiful music composed by Ashit Desai. Immerse yourself in the spiritual vibrations of Maa Durga’s blessings through this devotional bhajan dedicated to the Supreme Goddess.
This sacred Durga Amritwani fills the heart with peace, devotion, strength, and positivity. Listen daily to seek the blessings of Maa Durga and experience divine energy during Navratri and every auspicious occasion.
🌺 Track Credits 🌺
🎵 Track : Durga Amritwani
💿 Album : Durga Amritwani
🎤 Singer : Shailendra Bhartti
🎶 Music : Ashit Desai
Label - Times Music Spiritual
Video Supervision: - Chetan Garud Productions Studios LLP
Video Edit & VFX: - Chetan Garud Productions Studios LLP
Lyrics :
ॐ सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते॥
नवदुर्गा के नौ रूपों की महिमा अपरंपार,
नवदुर्गा के नौ रूपों की महिमा अपरंपार।
आदिशक्ति परमेश्वरी माँ तेरी जय जयकार,
माँ तेरी जय जयकार।
पहला रूप माँ शैलपुत्री हिमगिरि की संतान,
पहला रूप माँ शैलपुत्री हिमगिरि की संतान।
बैल सवारी माँ करे पूजे सकल जहान,
पूजे सकल जहान।
त्रिशूल दाएँ हाथ में कमल है बाएँ हाथ,
त्रिशूल दाएँ हाथ में कमल है बाएँ हाथ।
शैलसुता अवतार में प्यारी लागे मात,
प्यारी लागे मात।
दूजा रूप है माँ दुर्गा का ब्रह्मचारिणी नाम,
दूजा रूप है माँ दुर्गा का ब्रह्मचारिणी नाम।
आदि ब्रह्म में लीन है अविचल और अविराम,
अविचल और अविराम।
बिल्व पत्र का भोग है श्वेत वस्त्र परिधान,
बिल्व पत्र का भोग है श्वेत वस्त्र परिधान।
महा तपस्वी मात का करे सभी गुणगान,
करे सभी गुणगान।
तीसरा रूप है माता का जो चंद्रघंटा कहलाए,
तीसरा रूप है माता का जो चंद्रघंटा कहलाए।
दस भुज धारी रूप है कनक वर्ण अति भाए,
कनक वर्ण अति भाए।
अर्धचंद्र माँ शीश पर पग पायल झनकार,
अर्धचंद्र माँ शीश पर पग पायल झनकार।
शेर सवारी कर चले जग की तारणहार,
जग की तारणहार।
चौथा रूप भवानी माँ का कुष्मांडा अवतार,
चौथा रूप भवानी माँ का कुष्मांडा अवतार।
अपनी दया से माँ करे जग जीवन साकार,
जग जीवन साकार।
अष्ट भुजाएं धारिणी कलश कमंडल हाथ,
अष्ट भुजाएं धारिणी कलश कमंडल हाथ।
बाघ सवारी कर के माँ देती सुख सौगात,
देती सुख सौगात।
पांचवा रूप है माता का स्कंदमाता विख्यात,
पांचवा रूप है मैया का स्कंदमाता विख्यात।
नैनों से अविरल झरे करुणा की बरसात,
करुणा की बरसात।
रूप चतुर्भुज सोभे माँ के गोद में पूत सुहाए,
रूप चतुर्भुज सोभे माँ के गोद में पूत सुहाए।
शुभ्र रूप मनमोहना शोभा कही न जाए,
शोभा कही न जाए।
छठवां रूप है कात्यायनी आभावान स्वरूप,
छठवां रूप है कात्यायनी आभावान स्वरूप।
कोटि सूर्य का तेज है महिमा अगम अनूप,
महिमा अगम अनूप।
चंडी काली चंडिका माँ के अनहद नाम,
चंडी काली चंडिका माँ के अनहद नाम।
लाल वस्त्र धारण करे कण-कण में है धाम,
माँ के कण-कण में है धाम।
सातवां रूप मैया का महा विकट विकराल,
सातवां रूप मैया का महा विकट विकराल।
क्रोधवान खलनाशिनी संतजनों की ढाल,
संतजनों की ढाल।
माँ के हाथ बिराजते खप्पर और तलवार,
माँ के हाथ बिराजते खप्पर और तलवार।
माँ के दर्शन मात्र से खुले मोक्ष के द्वार,
खुले मोक्ष के द्वार।
आठवां रूप है मैया का महागौरी साकार,
आठवां रूप है मैया का महागौरी साकार।
ममतामयी वरदायिनी दया प्रेम दातार,
दया प्रेम दातार।
कन्या रूप धारण करे सरल स्वभावी मात,
कन्या रूप धारण करे सरल स्वभावी मात।
त्रिशूल डमरू संग में उठे दया के हाथ,
उठे दया के हाथ।
नौवां रूप सुहावना सिद्धिदात्री माता,
नौवां रूप सुहावना सिद्धिदात्री माता।
विष्णु स्वरूपा भगवती सर्व सिद्धि दाता,
सर्व सिद्धि दाता।
पालनहारी माँ करे कमल पुष्प पर वास,
पालनहारी माँ करे कमल पुष्प पर वास।
चौंसठ योगिनी संग में पूरण करती आस,
पूरण करती आस... पूरण करती आस.
✨ May Maa Durga remove all negativity and bless everyone with happiness, prosperity, courage, and success.
#AdhikMaas2026
#AdhikMaas
#PurushottamMaas
#DurgaAmritwani #MaaDurga #ShailendraBhartti #DurgaBhajan #navratrispecial #shemaroodevibhakti
🔔 Subscribe for more devotional bhajans, aartis, mantras, and spiritual music.
👍 Like | Share | Comment
अपने दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए सब्सक्राइब कीजिये और अपने मित्र परिवार के साथ शेर कीजिये : -
🔔 Subscribe NOW: https://www.youtube.com/channel/UCjfW4jHN6-7Z_8c-AiYfSqg?sub_confirmation=1
Follow Us On -
Facebook : https://www.facebook.com/ShemarooBhakti
Twitter : https://twitter.com/ShemarooBhakti
Instagram : https://www.instagram.com/shemaroobhakti
Whatsapp : https://bit.ly/ShemarooBhaktiWhatsappChannel